बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने लगभग 45 लाख रुपये कीमती 150 ग्राम नाजायज स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में आज दिनांक 22.08.19 को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मो0 सलीम पुत्र रफीक निवासी मो0 बभनान कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को त्रिपुला पुलिया थाना हैदरगढ़ से समय करीब 01.10 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 45 लाख रुपये कीमती, 150 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु.अ.सं. 299/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 सलीम पुत्र रफीक निवासी मो0 बभनान कस्बा व थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी
गिरफ्तारी का स्थान व समय
आज दिनांक 22.08.2019 को समय करीब 01.10 बजे त्रिपुला पुलिया थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
150 ग्राम नाजायज स्मैक (कीमत लगभग 45 लाख रुपये) ।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 सुशील कुमार त्रिपाठी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का0 सज्जाद अहमद, का0 ध्रुवराज गौतम थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।