बाराबंकी
थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लगभग 01 कुन्टल लहन किया गया नष्ट

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार वांछित अपराधियों/ अवैध शराब के निष्कर्षण व परिवहन करने वालों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी नरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोनू कंजड़ पुत्र स्व0 महगू कंजड़ निवासी बेहड़पुरवा थाना कुर्सी, जनपद- बाराबंकी को दिनांक 21.08.2019 को ग्राम बेहड़पुरवा थाना कुर्सी से समय 16.35 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु.अ.सं. 205/19 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मोनू कंजड़ पुत्र स्व0 महगू कंजड़ निवासी बेहड़पुरवा थाना कुर्सी, जनपद- बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 21.08.2019 को समय 16.35 बजे ग्राम बेहड़पुरवा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
10 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण ।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक कुर्सी नरेन्द्र सिंह जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 अनिल कुमार थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ।
- हे.का.हरफन अली थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।