बाराबंकी
थाना कोठी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 50 ग्राम मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल बरामद

आज दिनांक 26.06.2021 को थानाध्यक्ष कोठी के नेतृत्व में थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शिवनरायन वर्मा पुत्र स्व0 सहजराम वर्मा निवासी टांड पुरवा मजरे याकूतगंज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हाल पता नियर लाल कोठी लखपेडा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को ग्राम सराय हिजरा थाना कोठी से गिरफ्तार किया गया । तलाशी में अभियुक्त के पास से 50 ग्राम मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल UP 41 AH 0981 बरामद हुई, बरामद मोटर साइकिल को एमवी एक्ट में सीज किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना कोठी पर मु0अ0सं0 181/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
शिवनरायन वर्मा पुत्र स्व0 सहजराम वर्मा निवासी टांड पुरवा मजरे याकूतगंज थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी हाल पता नियर लाल कोठी लखपेडा बाग थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
बरामदगी-
- 50 ग्राम मारफीन
- एक अदद मोटर साइकिल UP 41 AH 0981
पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष कोठी श्री रितेश कुमार पाण्डेय जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 श्री मो0 सुहेल खाँ थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 रंजन राय थाना कोठी जनपद बाराबंकी।
- का0 अमित कुमार थाना कोठी जनपद बाराबंकी।