आज मगहर में चला INL का मास्क वितरण अभियान – मोहम्मद अली
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

इन्डियन नेशनल लीग (INL) द्बरा जिला में चल रहे मास्क वितरण अभियान के तहत आज नगर पंचायत मगहर के काजी पुर चौराहा पर प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली ने लोगों में मास्क वितरित किया।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर आने के बाद से इन्डियन नेशनल लीग (INL) के प्रदेश महासचिव मोहम्मद अली ने पूरे जिले में मास्क वितरण अभियान शुरू किया था जो अभी तक चल रहा है।
श्री मोहम्मद अली ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मास्क वितरण के साथ साथ कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आगे भी पार्टी द्बरा मास्क वितरण अभियान चलता रहेगा और कोरोना महामारी से बचाव के लिए अवयशक कदम उठाया जायेगा और लोगों की मदद जारी रहेगी।