





संत कबीर नगर:-26 जून 2021 जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु जिला प्रशासन के मुस्तैद व्यवस्था के तहत नामांकन का कार्य प्रारंभ जगह जगह पर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन अपने चाक चौबंद व्यवस्था के तहत हर गली नुक्कड़ चौराहों पर दिखाई पड़ा उसके बीच जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु प्रत्याशियों द्वारा अपना अपना नामांकन सेट दाखिल किया गया जिसमें भाजपा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर आठ के श्री कृष्णा चौरसिया द्वारा नामांकन किया गया नामांकन के दौरान उद्यान राज्यमंत्री श्री राम चौहान मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी नामांकन प्रक्रिया में पूरी तरह से समर्थन करते दिखे वहीं सदर विधायक खलीलाबाद अनुपस्थिति रहे इस नामांकन प्रक्रिया में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उद्यान मंत्री श्री राम चौहान ने कहा कि कहीं होंगे यह उनकी समस्या है आए या ना आए उनके सोच की बात है, वहीं दूसरी तरफ सपा समर्थित बलराम यादव द्वारा 2 सीटों में पर्चा दाखिल किया गया, सना परवीन वार्ड नंबर 6 एक सेट में नामांकन दाखिल किया गया, कलेक्ट्रेट परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की भारी तैनाती जिला प्रशासन पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद दिखी नामांकन दाखिला के दौरान सपा प्रत्याशी बलराम यादव के लिए समाजवादी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ पूरे शहर में दिखी लेकिन उस भीड़ को पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भीड़ को डायवर्ट कर दिया गया सूत्रों की माने तो बढ़ती भीड़ को देखकर पुलिस प्रशासन समझाने का प्रयास किया लेकिन न मानने पर बल का भी प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा, वहीं दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी कृष्णा चौरसिया द्वारा नामांकन के समय कोई विशेष भीड़ नहीं दिखी वह भीड़ उनके नेदूला चौराहा स्थित रंगोली मैरिज हाल में दिखा जहां उनके सपोर्टर व समर्थन करने वाले कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इंतजार करते दिखे वैसे अगर देखा जाए तो हार जीत का फैसला किसके हाथ में जाएगा यहां आने वाला समय ही बताएगा,
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष बद्री यादव पूर्व जिला अध्यक्ष सेतबान राय राम ललित चौधरी तथा भाजपा के युवा कर्मठ सील समाजसेवी वैभव चतुर्वेदी तथा महिला प्रकोष्ठ की सुनीता अग्रहरि व चौरसिया समाज के कार्यकर्ता एवं नेता द्वय लोग मौजूद रहे । रिपोर्ट:- केके मिश्रा