रेवली से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उर्मिला देवी प्रतिनिधि नौशाद अहमद(पिंटू) ग्राम वासियों को दिए बधाई

बस्ती सदर
विकास खंड बस्ती सदर के ग्राम सभा रेवली से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उर्मिला देवी W/O रवि प्रतिनिधि नौशाद अहमद ( पिंटू ) ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने कबीर की आवाज़ से बताए कि हमारे ग्राम सभा में 1357 वोट रहे जिसमें 796 वोट पोल हुए 36 वोट इनवेलिड पाए गए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताये नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान उर्मिला देवी को 259 मत मिला 109 वोट से विजय हासिल हुई वही अनीता देवी W/O मुरलीधर को 150 वोट मिला जो दूसरे स्थान पर रही नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया ग्राम सभा में जो भी विकास कार्य बचे हैं उसे हम पूर्ण कराएंगे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया करवाने का कार्य करेंगे वही प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि हम समय-समय पर गांव में सैनिटाइजर भी करवाते चले आ रहे हैं और समस्त ग्राम वासियों को आगाह करते हुए चले आ रहे हैं कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए समस्त ग्राम वासी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने महिलाओं के प्रति बताया कि महिलाओं के लिए जो भी सरकार द्वारा योजना चलाई जाएगी उसे अपने ग्राम सभा में अवश्य लागू करवाएंगे युवाओं के लिए भी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आभार जताया और बताएं कि युवाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को ग्राम सभा में अवश्य हम लागू करवाएंगे।