गंगौरी से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

बस्ती
बनकटी ब्लाक के ग्राम सभा गंगौरी से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया कबीर की आवाज़ से कि हमारे ग्राम सभा में 1850 वोट रहा जिसमें 1485 वोट पोल हुए वही 86 मत इनवेलिड पाए गए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव को 427 मत मिला एवं 27 मतों से विजय हासिल किए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संतराम यादव को 400 मत मिला जो दूसरे स्थान पर रहे ग्राम सभा में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने बताया जो भी हमारे ग्राम सभा में विकास कार्य रह गए हैं उन्हें हम पूरा कराएंगे नाली खड़ंजा इंटरलॉकिंग वृद्धा विधवा पेंशन गरीबों को आवास मुहैया कराएंगे एवं महिलाओं के हित के लिए जो आवश्यक होगा उसे भी पूरा कराएंगे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव ने समस्त ग्राम वासियों को आगाह किए कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए समस्त ग्रामवासी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं साफ सफाई रखें आसपास 2 गज की दूरी अपनाएं मास्क का प्रयोग करें बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले।