हिनौता,खिरौंहा,गुलहरिया से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद जावेद सिद्दीकी ग्राम वासियों को दिए बधाई

बस्ती / बनकटी
विकासखंड बनकटी के हिनौता, खिरौंहा, गुलहरिया से निर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद जावेद सिद्दीकी S/O मोहम्मद रऊफ समस्त ग्राम वासियों को दिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं मोहम्मद जावेद सिद्दीकी ने कबीर की आवाज़ से बताया कि हमारे ग्राम सभा में 1289 मत थे जिसमें 878 मत पोल हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मोहम्मद जावेद सिद्दीकी को 388 मत मिला वही दूसरे स्थान पर रहे मंगल प्रसाद को 366 मत मिला टोटल प्रत्याशी 06 थे मैदान में जो चुनाव लड़े थे । बताते चलें 20 वर्ष पहले भी इस घर में प्रधानी रह चुकी है वर्तमान प्रधान मोहम्मद जावेद सिद्दीकी ने समस्त ग्राम वासियों को आगाह किया कोविड-19 महामारी बीमारी से बचने के लिए समस्त ग्रामवासी घरों में रहे व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें मास्क लगायें 2 गज की दूरी अपनाये बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकले इसी क्रम में समस्त ग्राम वासियों को दिए ईद उल फितर की अपने ग्राम प्रधान पर निर्वाचित होने की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।