प्रतापगढ़
रात्रि को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ आकाश तोमर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों/थाना प्रभारियों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी की गयी। इस गोष्ठी के दौरान पंचायत चुनाव व अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत निम्नलिखित बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये


- अवैध शराब के मामलों से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही।
- पुलिस द्वारा जनता/शिकायतकर्ता से विनम्र व्यवहार करना।
- मतदान स्थलों का भ्रमण।
- शस्त्र जमा कराने की प्रभावी कार्यवाही।
- धारा 107/116 में पाबन्द करने की कार्यवाही।
- गुण्डा/गैंगेस्टर/एनएसए/जिलाबदर की कार्यवाही।
- एस0आर0 केस के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही।
- अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी।
- वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व एनबीडब्ल्यू का तामिला।
- हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग/निगरानी।
- होटल/धर्मशाला/लाज/ढाबा आदि की प्रभावी चेकिंग।
- पूर्व के चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित कर प्रभावी कार्यवाही।
- सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग करने वालों व जुआ खेलने वालों पर प्रभावी कार्यवाही।
- टापटेन अपराधियों का चिन्हीकरण।
- जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही।
- अवैध खनन पर प्रभावी रोक।
- अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही।
- ग्राम चौकीदारों के साथ मीटिंग।
- कोविड-19 व अपराध नियन्त्रण के दृष्टिगत चालान की कार्यवाही।
- एन्टी रोमियो टीम द्वारा माॅल/स्टेशन/विद्यालय/बाजार आदि पर विशेष चेकिंग व कार्यवाही।