बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद

आज दिनांक 31.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर श्री पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रतन प्रकाश शुक्ला पुत्र विधाराम शुक्ला निवासी सौमेया नगर ढकौली थाना कोतवाली नगर बाराबंकी को भेडहा नाला से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 361/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त–
रतन प्रकाश शुक्ला पुत्र विधाराम शुक्ला निवासी सौमेया नगर ढकौली थाना कोतवाली नगर बाराबंकी
बरामदगीः–
- 01 तमंचा 12 बोर
- 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम-
- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 लालधर प्रसाद थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- का0 उधम सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।