

संत कबीर नगर:- केके मिश्रा:- 31 मार्च 2021 जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश को रद्दी की टोकरी में फेंकने काम करते हैं उपजिलाधिकारी धनघटा,
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोपिया पुरके अंतर्गत ग्राम देवरा पोस्ट माधवपुर तहसील धनघटा जनपद संत कबीर नगर चंद्रजीत पुत्र बालकिशुन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में हरिजन सीट आ जाने के कारण ग्राम पंचायत के प्रधान पद का प्रत्याशी की दावेदारी कर रहा है लेकिन उसकी दावेदारी पर पेंच फंसते नजर आ रहे हैं जिसके लिए चंद्रजीत तहसील प्रशासन से लेकर के जिला प्रशासन तक अपने नाम को ठीक करने के लिए दौड़ लगाते फिर रहा है बताते चलें कि मतदाता सूची में चंद्रजीत के बजाय इंद्रजीत क्रमांक संख्या 1192 पर गलत तरीके से अंकन हो गया है, जिसको लेकर चंद्रजीत द्वारा इस संबंध में जिला प्रशासन पुर अवगत कराते हुए अपने नाम को इंद्रजीत के बजाय चंद्रजीत करवाने के लिए हाथ पांव चलाता फिर रहा है शायद तहसील प्रशासन चंद्रजीत की उम्मीदवारी नहीं चाहता आखिर क्यों जिला प्रशासन के आदेश को रद्दी की टोकरी में डाल रहे हैं उप जिलाधिकारी महोदय धनघटा