॥ मदद ॥ रोजी – रोटी के लौटे दिन
इंसानियत अभी जिंदा है – गरीब संपत

सन्त कबीर नगर – विगत दिन जल कर राख हुई पान की टंकी का संचालन शुरू हो गया है । जनपद की सुप्रसिद्ध रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के सहयोग से गरीब संपत के रोजी – रोटी के दिन लौट आये है ।
बताते चले कि दुधारा थाना अन्तर्गत ग्राम सुम्हा निवासी संपत भीखाडाड़ चौराहे पर पान की टंकी खोलकर दो चार पैसे कमाकर परिवार का भरण – पोषण करता था । लेकिन गांव के ही किसी शख्स द्वारा रात के अंधेरे मे टंकी को फूंक दिया गया । जिससे पान सामग्री व किराना समान सहित टंकी पूरी तरह जलकर राख हो गयी थी । खबर के माध्यम से रीलेक्सो कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान को जब घटना की जानकारी हुई तो गरीब संपत का सहयोग करते हुए टंकी मुहैया कराया गया । पान की टंकी को पुनः संचालित करते हुए गरीब संपत ने भाविक होकर कहा कि इंसानियत अभी जिंदा है । पान की टंकी के जलकर राख हो जाने से जिन्दगी मे अंधेरे के सिवा कुछ दिखायी नही दे रहा था । एक घर का जिम्मेदार होने के नाते परिवार के भरण – पोषण की चिन्ता सताने लगी थी कोई रास्ता दिखायी नही दे रहा था । लेकिन भला हो नेकदिल इन्सान कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान साहब का जिन्होने मेरा सहयोग कर मेरी चिन्ता ही नही मिटायी बल्कि रोजी – रोटी भी देने का काम किया है ।