चार वर्षों के जनविरोधी भाजपा सरकार की पोल खुलने के डर से किया गया गिरफ्तार – रमेश चन्द्र यादव
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

उत्तर प्रदेश की निकम्मी और तानाशाह सरकार के खिलाफ आज जिला सपा कार्यालय पर होने वाली प्रेस वार्ता में सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खुलने के डर से समाजवादियों को लगातार गिरफतार किया जा रहा है।
उक्त बातें समाजवादी पार्टी के विधान सभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चन्द्र यादव, ने अपने बयान में कहीं।
उन्होने सरकार पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही तानाशाह और जनविरोधी सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात भी कहने का अधिकार नहीं है।
अपनी बातें कहने के लिए समय सीमा निर्धारित से पहले लोकतंत्र का गला घोंटते हुए समाजवादी नेताओं कार्यकर्ताओं को जबर्दस्ती गिरफ्तार किया जाना कहीं ना कहीं सरकार अपनी नाकामी छुपाने का काम कर रही है।
श्री यादव ने आगे कहा कि आज इस तानाशाह सरकार में लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात भी कहने का अधिकार छीना जा रहा है।
उन्होने कहा कि सरकार पूरी तरह डरी हुई दहशत में है कि कहीं सपाई आपने निर्धारित समय पर प्रेस वार्ता कर लिये तो हमारी नाकामी की पोल पूरी तरह खुल जायेगी।
इसी लिए आज सुबह से जिला अध्यक्ष गौहर अली खां सहित अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं के घरों पर पहुंच कर जबर्दस्ती गिरफ्तार करके थाने पहुंचाया जा रहा है।