वसीम रिजवी पुत्र जकी निवासी लखनऊ, पर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं भड़कने पर प्राथमिकी दर्जे किये जाने के सम्बंध में AIMIM ने कोतवाल खलीलाबाद को दिया पत्र

संतकबीरनगर / खलीलाबाद
रिपोर्ट :- नसीम अंसारी
आल इण्डिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के जिला महासचिव मजहर अली के नेतृत्व मे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इरशाद आलम खान विधानसभा सभा अध्यक्ष मेराज खान आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण के साथ कोतवाली खलीलाबाद पहुंच कर कोतवाल खलीलाबाद को वसीम रिज़वी के विरुद्ध पत्र सौप कर कानूनी कार्रवाई की मांग किया प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इरशाद आलम खान ने कहा कि वसीम रिजवी द्वारा मुस्लिम धर्म की पाक किताब कुरान शरीफ की 28 आयतो को लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय में एक पी. 1.
आई.एल दाखिल की गई है।
इस पी.आई.एल. में जिन आयतो को पाक किताब कुरान शरीफ से हटाने की बात की गई है । उस संबंध में वसीम रिजवी द्वारा अपने अधिवक्ता के साथ खड़े होकर एवं विडियो बनाया गया है एवं उक्त विडियो वायरल किया गया है । जिससे पुरे मुस्लिम समाज में आक्रोश व्यास हो गया है ।
वसीम रिजवी द्वारा किया गया कृत्य समाज को बाटने वाला है तथा वसीम रिजवी द्वारा किये गये कृत्य से AIMIM के सदस्यों एवं पदाधिकारीयो और समस्त मुस्लिम समाज को भारी मानसिक क्लेश एवं धार्मिक भावनाओं के गहरा आघात पहुचा है । वसीम रिजवी के द्वारा मुस्लिम समुदाये के भावनाओं को आहत करने के लिये इससे पहले भी कई प्रकार के कार्य किये जा चुके है । उदाहरण के लिये मुस्लिम जमात की माँ कहलाये जाने वाली आयशा रजि अल्लाहो तआला अन्हो के विरूद्ध गलत जीवनी फिल्म बनाकर पुरे मुस्लिम समाज की भावनाओं को आहत किया गया था । और पुरे हिन्दुस्तान में इसका विरोध किया गया था । माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा उस पर रोक लगाई गई परन्तु उसके बाद भी इंटरनेट यूटूब व अन्य सोशल साईड पर आज भी दिखाई जा रही है। उस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिये इस व्यक्ति वसीम रिजवी पर उचित कानुनी कार्यवाही करने का आग्रह हमने कोतवाल साहब को पत्र सौपा है इस अवसर पर MIMIM के हकीकुल्लाह शाह सदस्य आदि मौजूद रहे
जिला महासचिव मजहर अली ने कहा कि वसीम रिजवी द्वारा किया गया कृत्य आई.टी. एक्ट की धारा 66 एवं 153ए, 295ए आईपीसी के तहत अपराध की श्रेणी में आता है । वसीम रिजवी के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही होनी चाहिए।