गरीब को मिला रोजी – रोटी का छांव

सन्त कबीर नगर – विगत रात रोजी – रोटी से महरूम हुए गरीब संपत को रोजी – रोटी का छांव मिल गया है । गांवो मे नये – नये उद्योग और रोजगार निर्माण करके गांवो को सम्पन्न और खुशहाल बनाने के उद्देश्य के तहत रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा गरीब संपत को पान की टंकी उपलब्ध कराया गया है ।
बताते चले कि दुधारा थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत सुम्हा निवासी संपत द्वारा भीखाडाड़ चौराहे पर पान की टंकी खोलकर चार पैसे की कमाई कर रहा था लेकिन गांव के ही किसी शख्स द्वारा बीती रात फूंक दिया गया । जिससे पान सामग्री व किराना समान सहित टंकी जलकर राख हो गया । कम्पनी द्वारा सहयोग पाकर भाविक गरीब संपत ने कहा कि इंसानियत अभी मरी नही है हम गरीबो के लिए अभी ये जिंदा है ।
इस दौरान कम्पनी मैनेजर फारुख , समीउल्लाह खान , रामचंदर , फूलचंद आदि मौजूद रहे ।