संतकबीरनगर
थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित 02 अभियुक्तगणों को किया गया

दिनांक 18.03.2021 को समय 16.10 बजे मुखबिरखास की सूचना पर मु0अ0सं0 45/21 धारा 376 (D) / 506 भा0द0वि0 व 5(G) / 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में वाँछित अभियुक्तगण नाम पता 1- विनय कुमार पुत्र हरिलाल 2- राहुल पुत्र रामदास निवासीगण हसवापार थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को राजघाट पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 09.03.2021 को प्रार्थिनी के साथ दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना बेलहकला पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए आज दिनांक 18.03.2021 को थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार दूबे, का0 शैलेश कुमार, का0 पुनीत पाठक ।