राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर फर्जी तरीके से किये गये मुकदमें वापस ले सरकार – गौहर अली खां
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुरादाबाद में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा बदसलूकी किए जाने तथा भाजपा सरकार द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी के अन्य नेताओं पर फर्जी मुकदमा किए जाने को लेकर समाजवादी पार्टी जनपद संत कबीर नगर ने अपनी मांगे को लेकर राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी जनपद संत कबीर नगर को दिया।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पत्रकारों द्वारा किए गए बदसलूकी की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
- राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता रामदरश यादव, पप्पू छापड़िया, सुनील सिंह, पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय,आलोक यादव सोनू, जिला महासचिव राजमन यादव, जिला उपाध्यक्ष के. डी. यादव, प्रदीप सिंह सिसोदिया, मुहम्मद अहमद, कौशल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, रामनिवास यादव, फारुख खान, वि.अ. खलीलाबाद रमेशचन्द्र यादव, वि.अ. धनघटा जयराम यादव, वि. अ. मेहदावल वारिस अली अंसारी, महेश गुप्ता, अविनाश कन्नौजिया, शकुन्तला यादव, शिवनाथ यादव, खूदैजा खातून, चंद्रभूषण पाण्डेय, अजीम खान, रामा यादव, प्रमोद पूर्वांचल, वीरेन्द्र यादव, हनुमान कन्नौजिया, विजय यादव, अजय यादव, राहुल गौड़, राहुल यादव बादल, शशांक गोस्वामी, प्रिया पाठक, राजेंद्र यादव, सर्वेश यादव, अशोक यादव सहित सैकड़ो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।