सुरक्षा के गुण बताते हुए छात्राओ को किया गया जागरूक
रिपोर्ट : जीएल वेदांती

बस्ती [ हनुमानगंज ] नेवास अली इण्टर कालेज मे महिला सशक्तीकरण के संबंध मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ । स्टार हास्पिटल बस्ती के प्रबन्धक व हनुमानगंज क्षेत्र के जाने माने डां रशीद मुख्य अतिथि रहे । अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे की सकती है कैसे विषम परिस्थिति का निडरता से सामना किया जाता है हमे किन बातो पर ध्यान देना चाहिए बड़े ही तार्किक रूप से बताया गया । बताते चले कि हनुमानगंज स्थित नेवास अली इण्टर कालेज मे महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन कालेज समिति द्वारा किया गया । इस दौरान मुख्य अतिथि रहे डां रशीद द्वारा छात्राओ के संबोधन मे कहा गया कि आज के परिवेश मे महिला सशक्तिकरण को बल देना अति आवश्यक है समाज का संस्कारित रहना बेहद जरूरी है इसे गम्भीरता से लेना चाहिए । आज कल अप्रिय घटना बहुत घट रही है इसलिए सुरक्षा की जिम्मेदारी जहां तक हो सके स्वयं करनी चाहिए । इसी कड़ी मे प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा जीवन का अभिन्न अंग है इससे केवल सफलता ही अर्जित नही होता है बल्कि जीवन को संयम और सुचारू रूप से संस्कारित भी किया जाता है । इसी कड़ी मे महिला कास्टेबल मीनाक्षी चौरसिया ने सुरक्षा के गुण बताये । उन्होने कहा कि बाजार जाने की अगर आवश्यकता हो तभी जाय और घर वालो को बता कर जाय साथ ही भाई अथवा बहन के साथ जाये । अंजान व्यक्ति से संपर्क मे आने की आवश्यकता नही है । वही सिनीयर सब इंस्पेक्टर सुरपती त्रिपाठी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , मिशन शक्ति अभियान के विषय मे बताया गया ।
इस दौरान सीनियर सब इंस्पेक्टर हरी राय , सीनियर कास्टेबल दिग्विजय सिंह सहित कालेज के समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे ।