इटावा
इटावा पुलिस द्वारा एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार …..

जनपद इटावा में अपराध एंव अपराधियो के विरूद्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम एंव अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेंण्डस कालोनी पुलिस द्वारा एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण–
दिनांक 06.03.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आकाश तोमर के निर्देशन मे चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना फ्रें0 कालोनी पुलिस द्वारा सुन्दरपुर मोड पर बैरिकेट लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी तभी एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल चालक ने चेकिंग से बचकर भागने का प्रयास किया जिसमे मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई।
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से नामपता व मोटरसाइकिल के प्रपत्र मागें गये तो गिरफ्तार अभियुक्त मोटरसाइकिल के जरुरी प्रपत्र दिखानें में असमर्थ रहा। पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है जिसे में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने जा रहा था।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फ्रें0कालोनी पर मु0अ0सं0 96/21 धारा 411,414,420, भादवि अभियोग पंजीकृत अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
- रिषी पुत्र शशिकान्त यादव नि0 आजाद नगर टीला थाना फ्रेंण्डस कालोनी, इटावा।
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 96/21 धारा 411,414,420, भादवि थाना फ्रें0कालोनी, इटावा।
बरामदगी का विवरण
- 01 होण्डा 125 एसपी मोटरसाइकिल (चोरी की)
- 01 फर्जी नम्बर प्लेट
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
अनिल कुमार चैबे प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंण्डस कालोनी, उ0नि0 श्री रमाशंकर उपाध्याय, का0राहुल कुमार, का0नीतू सिंह।