इटावा
इटावा पुलिस द्वारा मात्र 48 घण्टें में चोरी की गयी स्कोर्पियो कार बरामद कर 02 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावाआकाश तोमर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रंम एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मात्र 48 घण्टें में चोरी की गयी स्कोर्पियो कार बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण-
दिनाकं 06.03.2021 को थाना कोतवाली पर वादी मनुराज राठौर पुत्र श्याम सिंह राठौर निवासी 53 कटरा पुर्दल खॉ द्वारा सूचना दी गयी कि स्कोर्पियों गाडी संख्या यूपी 75 एबी 0191 को दिनांक 05.03.2021 को रात्रि के समय घर के बाहर सडक पर खडी थी जिसे कुछ अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है । वादी की तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0स0 94/21 धारा 379 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया था । उक्त गाडी चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे थे ।
इसी क्रम में आज दिनांक 06/ 07.03.2021 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि जो कल चोरी की गयी सफेद रंग की स्कार्पियो कार बाइस ख्वाजा रोड पर कब्रिस्तान के पास दीवार के पास खडी है जिसमे की कुछ व्यक्ति भी बैठे है एवं उसे लेकर अभियुक्त भिंड जाने की फिराक में है इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर पहुची तो पुलिस टीम को एक सफेद रंग की गाडी खडी हुयी दिखाई दी जिसमें कि कुछ व्यक्ति बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे । पुलिस टीम को अपनी ओर आता हुया देख कर गाडी सवार युवको द्वारा गाडी को लेकर भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए पीछा कर कब्रिस्तान के गेट के पास से पकड लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से उनके पास 02 अवैध चाकू बरामद किए गए एवं गाडी से पुलिस टीम को पेचकस आदि बरामद हुए थे । पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से भागने के संबंध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त गाडी को हमारे द्वारा कल दिनाक 05.03.2021 को कटरा पुर्दिल खॉ से चुराया गया है।
उक्त बरामदगी के संबंध में थाना लवेदी पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0स0 94/21 धारा 379 भादवि में धारा 411 की बढोत्तरी की गयी है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1 . बीकेश पुत्र देव सिहं जाटव निवासी नवापुर थाना बसरेहर इटावा
- पंकज पुत्र लायक सिंह निवासी दुगावली थाना बसरेहर जनपद इटावा।
बरामदगी-
- 01 स्कार्पियो कार यूपी 75 एबी 0191 ( चोरी की हुयी )
- 02 अवैध चाकू
- 02 पेचकस
आपराधिक इतिहास-
- बीकेश पुत्र देव सिहं जाटव निवासी नवापुर थाना बसरेहर इटावा
a. मु0अ0स0 94/21 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
b. मु0अ0स0 96/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा। - पंकज पुत्र लायक सिंह निवासी दुगावली थाना बसरेहर जनपद इटावा।
a. मु0अ0स0 94/21 धारा 379,411 भादवि थाना कोतवाली जनपद इटावा ।
b. मु0अ0स0 97/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा।