
नारी शक्ति की मिसाल हैं जिलाधिकारी संत कबीर नगर दिव्या मित्तल – सोनिया
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि हम सब की आदर्श हैं जिलाधिकारी।
हमारे जिले कि जिलाधिकारी दिव्या मित्तल,
हम सभी महिलाओं,एवम् बच्चियों की आदर्श एवम् प्रेरणा स्रोत हैं।
जब से महोदया का जिले में आगमन हुआ है नारी शक्ति,नारी सम्मान,नारी सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल मिला है।
हमारे जिले की आदर्श , बच्चियों की यूथ आइकन, आज हमारे जिले कि बच्चियों में भ अधिकारी बनाने के सपनो में भी पंख लग रहा है।
जिलाधिकारी लगातार बच्चो की हौसला अफजाई करती रहती हैं। ओर उनका कहना है कि आज का भारत बदल रहा है बेटियां सुरक्षा मांगने के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा दे भी रही हैं।
ये बाते बहुत मजबूती के साथ मै कह सकती हूं कि इस चीज का प्रतीक हमारे देश की तमाम महिलाएं हैं इसको दृढ़ता के साथ साबित करती हैं कि आज का भारत बदल रहा है।आज भारत की बेटी तेजी मजबूत हो रही है। हमारे देश के बेटियां भी यहां हर क्षेत्र में देश को सुरक्षा देने का काम कर रही है़ं।
व्यायाम शिक्षिका ने आगे कहा कि भारत में जिस तरह युवक, युवतियों में ऊर्जा देखी जा रही है।
भारत के लोकतंत्र के साथ-साथ हमारे देश के युवतियां इतना अच्छा कार्य कर रही हैं कि भारत में युवक-युवतियों के लिए हर क्षेत्र में संभावनाएं बढी हैं।
बस जरूरत है मेहनत करने की और,कभी ना हिम्मत हारने की और बेटियां अपने मुल्क की समस्या समझ कर मजबूत हो रही है।
उन्होने आगे कहा कि बेटियाँ सुरक्षा दे सकती,
आज बेटियाँ हर एक क्षेत्र में कुशलता से नेतृत्व कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण का अर्थ सिर्फ महिलाओं को आत्मनिर्भर रहना है पैसा कमाना नहीं परिवार और समाज के सभी वर्गों में उन्हें एक समान प्यार और सम्मान हर एक जगह भी मिले।
तभी सही मायने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का सपना साकार हो सकता है ।
श्रीमती सोनिया ने देश की सभी महिलाओं और बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं