इसी पंचायत चुनाव से 2022 विधान सभा चुनाव का विगुल फूकेंगे सपाई – गौहर अली खांन
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी जिला इकाई की मासिक बैठक आज दिनांक 6 मार्च 2021 दिन शनिवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई
बैठक का संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के ज्यादा से ज्यादा प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और जिले की सर्वोच्च कुर्सी जिलापंचायत अध्यक्ष जिताने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गौहर अली खान ने कहा की पार्टी जिले के प्रत्येक पदों पर चुनाव दमदारी से लड़ेगी और ज्यादा से ज्यादा हमारे पार्टी के लोग चुनाव जीतेंगेऔर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे
और इसी चुनाव से 2022 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होगा।
उन्होंने कहा कि पार्टी से जो भी लोग जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते हैं वह लोग वार्ड वाइज अपना-अपना आवेदन 15 मार्च 2021 तक जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जमा कर सकते हैं।
उपरोक्त बैठक में पूर्व विधायक धनघटा अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता रामदरस यादव, पवन कुमार छापड़िया, पूर्व प्रत्याशी जयराम पाण्डेय,आलोक यादव सोनू, जिला उपाध्यक्ष के डी यादव, प्रदीप सिंह सिसोदिया, मुहम्मद अहमद, श्याम जी विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव रामनिवास यादव, शैलेन्द्र यादव, लालबहादुर यादव, बी.डी. पाल, फारूक खान, विधानसभा अध्यक्ष रमेशचन्द्र यादव, जयराम यादव, वारिस अली अंसारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र राय, अनवारूल हक, पूर्व प्रमुख शिवनाथ यादव, महिला जिलाध्यक्ष शकुन्तला यादव, प्रिया पाठक, इफ्तेखार अहमद, प्रमोद पूर्वांचल, अविनाश कन्नौजिया, विनोद यादव, रामा यादव, अजीम खान, राहुल यादव बादल, अजय यादव, राहुल गौड़, मोबीन खान, खूदैजा खातून, डॉ मालती यादव, सर्वेश यादव, संतोष दास सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।