राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में हुआ किशोर स्वास्थ मंच कार्यक्रम का आयोजन
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संत कबीर नगर में आयोजित किया गया।
जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बिफस कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, व्यक्तिगत स्वच्छता आदि कार्यक्रम पर बोलते हुए डॉक्टर सोनी सिंह ने किशोर स्वास्थ्य मंच से जानकारी देते हुए कहा कि।
मंच द्बरा माहवारी, किशोरियों को साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई तथा किशोर ,किशोरियों(10-19 वर्ष)के लिए सप्ताह में एक बार आयरन की नीली गोली
साल में दो बार पेट में कीड़े मारने की गोली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा अंत में व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि खून की कमी नजर अंदाज ना करें नजदीकी केंद्र से
आयरन की गोली जरूरी लें।
अंत में सोनिया द्वारा बच्चों से रंगोली प्रतियोगिता,पोस्टर पेंटिंग एवम् प्रश्नोत्तरी भी करवाया गया । रंगोली प्रतियोगिता,पोस्टर प्रतियोगिता कार्यक्रम में
6 सफल छात्राएं प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय, छात्राओं निर्णायक मंडल द्वारा घोषित छात्राओं को पुरस्कार भी वितरण किया गया।
किशोरियों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य मंच में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टॉप , श्री मती माला तिवारी, उषा वर्मा, अमृता सिंह, कहकशा बानो, एवं स्वास्थ्य विभाग की सुमन शुक्ला, दया नाथ तिवारी,दीनदयाल वर्मा,एवम् चिकित्सा विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।