इटावा–


आज दिनांक 06.03.2021 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ संजय तरडे द्वारा इटावा आगमन पर सर्वप्रथम सलामी ग्रहण की गई इसके उपरांत एडीजी महोदय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में चल रही आरटीसी का निरीक्षण किया गया जिसमें कि अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण द्वारा आरटीसी आवासीय कक्ष, कक्षा कक्ष, आरटीसी परिसर, भोजनालय, जिम्नेजियम हाॅल आदि का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात एडीजी महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से प्रशिक्षण के बारे में जानकारी करते हुए उन्हें पूर्ण लगन के साथ प्रशिक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत समस्त इंडोर प्रशिक्षकों,आउटडोर प्रशिक्षकों एवं आरटीसी प्रभारी के साथ मीटिंग आयोजित की गई इस मीटिंग में एडीजी महोदय द्वारा प्रशिक्षण से संबंधित अधिकारी कर्मचारी गणों कोआवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।