॥ कबीर मठ ॥ कम्पनी शुरू करेगी वस्त्र दान सेवा

सन्त कबीर नगर – सद्गुरु कबीर भोजन सेवा शुरू करवाने बाद रीलेक्सो कम्पनी द्वारा वस्त्र सेवा कार्य पर जोर देना शुरू कर दिया गया है । भोजन सेवा व्यवस्था देखने के बाद कम्पनी निदेशक द्वारा वस्त्र दान सेवा पर शीघ्र कार्य शुरू किये जाने की आशा व्यक्त की गयी है इस सम्बन्ध मे कम्पनी निदेशक ने बताया कि भोजन सेवा के बाद वस्त्र मानव जीवन का जरूरी अंग है । इससे हमारी इज्जत ही नही हमारी सामाजिकता भी नजर आती है । अलबत्ता वस्त्र दान की सारी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है । शीघ्र ही वस्त्र दान सेवा का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा ।
बताते चले कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक अब्दुल्ला खान द्वारा सद्गुरु कबीर दास के उपदेशो को अंगीकार करके समाजिक स्तर पर सेवा कार्य किया जा रहा है । इसी क्रम मे 506 वर्षो से संचालित हो रहे सीमित सद्गुरु कबीर भोजन सेवा को कम्पनी के सहयोग से सार्वजनिक किया गया है जिससे रोजाना सैकड़ो लोगो को भोजन करवाया जा रहा है इससे आने वाले दर्शनार्थियो श्रद्धालुओ आगंतुको व गरीब असहाय जनो मे श्रद्धा का भाव ही उत्पन्न नही होगा बल्कि एकता भाईचारे को भी बल मिलेगा ।