सत्कर्म की कोई तुलना नही – राजित राम मिश्रा


सन्त कबीर नगर – सत्कर्म की कोई तुलना नही होता है यह क्रिया मानव जीवन की पराकाष्ठा है । इसी से मानवी जिन्दगी की पहचान होती है । कम्पनी निदेशक अब्दुल्ला खान द्वारा समाज हित मे जो सत्कर्म किया जा रहा है उसे किन्ही शब्दो की डोर मे बांधना बेनामी होगा , श्री अब्दुल्ला खान सत्कर्म के प्रति मूर्ति है । उक्त बाते जनपद के जिला विकास अधिकारी रहे कर्त्तव्य निष्ठ अधिकारी राजित राम मिश्र ने कही । आज वे ग्राम पंचायत बरगदवां कला मे स्थित रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा स्थापित लायब्रेरी आये थे । दीप प्रज्जवलित कर लायब्रेरी मे शोभायमान गीता , रामायण , वेद , कुरआन , बाइबिल आदि सद्गग्रंथो को मस्तक नवाकर प्रणाम किया । कम्पनी निदेशक से औपचारिक मुलाकात के दौरान उन्होने कहा श्री अब्दुल्ला खान गंगा – जमुनी तहजीब की पहचान है । तदुपरांत ग्रीन सिटी के तर्ज पर रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा कराये जा रहे ग्राम पंचायत बरगदवां कला के विकास कार्यो को देखा । इस दौरान आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाली व्यवसायिक खेती को भी देखा गया जहां कृषक श्याम लाल ने बताया कि साहब ! जबसे कम्पनी के सहयोग से केले की खेती लगाया हूं तबसे हमारी जिन्दगी मे बदलाव आ रहा है अब हम खाली नही बैठते है अब हमारी माली हालत भी नही है । केले के पौधो के बीच क्यारी की जमीन से अन्य उपज कर लाभ उठा रहा हूं । तदुपरांत कम्पनी का भ्रमण किया गया , दौरान कम्पनी के उत्पादो को देखा गया और कर्मचारियो से मिलकर उनका हाल चाल जाना गया । उनकी कर्त्तव्य परायणता देख भूरि – भूरि प्रशंसा की और कहा कि असल जिन्दगी का मतलब कर्त्तव्य के प्रति वफादारी है । इसे किसी भी दशा मे छोड़ना नही चाहिए कर्त्तव्य है तो जीवन है ।
इस दौरान कम्पनी मैनेजर फारुख , डां रेहान , रामवृक्ष आदि उपस्थित रहे ।