विकास के लॉलीपॉप को संजोता उत्तर-प्रदेश का बजट- आलोक श्रीवास्तव

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
संतकबीरनगर- आज दिनाँक 22/02/2021, दिन सोमवार को योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उत्तर प्रदेश का बजट पेश किया। इस बजट को विधानसभा चुनाव 2022 को मद्देनजर रखते हुए बनाया गया है। विकास का लॉलीपॉप पुनः प्रदर्शित करने की पूरी कोशिश की गई है। इस ऐतिहासिक बजट के लिए योगी-सरकार को बधाई, क्योकि उत्तर-प्रदेश की सड़कें, सरकारी स्कूल और अस्पताल यहां के विकास की बानगी दिखाते हैं। बजट में भविष्य की आहट है परंतु हमारे किसानों, नौनिहालों तथा बेरोजगारों का भविष्य अभी भी अंधकारमय है।
उद्योगीकरण पर कोई चर्चा, न ही शिक्षा की दिशा में कोई सुधार!
उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी से अनुरोध करता हूँ कि ख़लीलाबाद में उद्योगों की रफ्तार को तेज करने तथा रेलवे अंडरपास पर विशेष ध्यान देकर पूरे उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने की तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।