बाराबंकी
थाना देवा पुलिस द्वारा लगभग 30 लाख कीमती मारफीन के साथ 01 तस्कर गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अवैध तस्करों के विरुद्ध व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधिक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर, बाराबंकी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देवा श्री प्रमोद कुमार सिंह के दिशा निर्देश में गठित टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त मुशीर अहमद पुत्र स्व0 नसीर अहमद निवासी उत्तर टोला बंकी, थाना कोतवाली नगर, जनपद- बाराबंकी को आज दिनांक 10.08.2019 को नुमाइश ग्राउण्ड आडिटोरियम के पीछे थाना देवा समय 12.10 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 104 ग्राम मारफीन (लगभग 30 लाख कीमती) बरामद हुआ । अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा पर मु.अ.सं. 327/19 धारा 8/21 NDPS Act एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मुशीर अहमद पुत्र स्व0 नसीर अहमद निवासी उत्तर टोला बंकी, थाना कोतवाली नगर, जनपद- बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 10.08.2019 को नुमाइश ग्राउण्ड आडिटोरियम के पीछे थाना देवा समय 12.10 बजे, थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
बरामदगी
104 ग्राम मारफीन (कीमत लगभग 30 लाख) ।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह थाना देवा, जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 इरशाद अहमद थाना देवा जनपद बाराबंकी ।
- हे.का. नियाज खां थाना देवा जनपद बाराबंकी।
- हे.का. सुनील सिंह थाना देवा जनपद बाराबंकी।
