बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस द्वारा लगभग 30 लाख कीमती 100 ग्राम नाजायज मारफीन के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के प्रयवेक्षण में चोरों/ लूटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये गये अपराध के क्रम में दिनांक 10.08.19 को थानाध्यक्ष सफदरगंज श्री विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना सफदरगंज की पुलिस टीम द्वारा सफदरगंज से जैदपुर रोड पर जंगल पुलिया से जैदपुर की तरफ के पास समय करीब 12.50 बजे 01 नफर ड्रग्स तस्कर/ अभियुक्त सुनील लोनिया पुत्र राम बक्स निवासी ग्राम टेकुआ मजरे बसारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम नाजायज मार्फीन (लगभग 30 लाख रुपये कीमती) बरामद किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना सफदरगंज पर मु0अ0स0 329/19 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील लोनिया पुत्र राम बक्स नि0 ग्राम टेकुआ मजरे बसारी थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 10.08.2019 को समय करीब 12.50 बजे सफदरगंज से जैदपुर रोड पर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
100 ग्राम नाजायज मार्फीन (लगभग 30 लाख रुपये कीमती)
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0 156/16 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ।
- मु0अ0सं0 405/14 धारा 395/412 भा0द0वि0 थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ।
- मु0अ0सं0 206/19 धारा 379 भा0द0वि0 थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी ।
- मु0अ0सं0 231/17 धारा 380/411 भा0द0वि0 थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी ।
- मु0अ0सं0 232/17 धारा 395/412 भा0द0वि0 थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 9/18 धारा 307 भा0द0वि0 थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 10/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0 55/18 दारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ।
- उ0नि0 रवीन्द्र सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ।
- का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी ।