बाराबंकी
थाना टिकैतनगर पुलिस ने हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल को अभियुक्त की निशादेही पर किया बरामद

दिनांक 10.09.2019 को समय 07:38 बजे वादी मथुरा पुत्र किशुन निवासी बनगांव थाना टिकैतनगर जनपद बराबांकी ने थाना टिकैतनगर पर तहरीरी सूचना दी कि दिनांक 9/10.08.2019 को रात्रि में प्रार्थी के पुत्र राम बिहारी व श्याम बिहारी आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे, शोर गुल सुनकर प्रार्थी बीच बचाव हेतु पहुंचा, तो मेरे सामने ही श्याम बिहारी ने कुदाल मारकर राम बिहारी की हत्या कर दी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 295/19 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया है। मृतक के शव का स्थानीय पुलिस द्वारा नियमानुसार पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना की सत्यता का पता लगाते हुए घटना का अनावरण किया गया। अभियुक्त श्याम बिहारी पुत्र मथुरा निवासी बनगंवा थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी को समय 15:00 बजे, बदोसराय रोड पर स्थित भव्या सर्विस सेंटर पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल कुदाल बरामद किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- श्याम बिहारी पुत्र मथुरा निवासी बनगंवा थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 10.08.2019 समय 15:00 बजे, भव्या सर्विस सेंटर पेट्रोल पम्प के पास, थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- आलाकत्ल एक अदद कुदाल।
पुलिस टीम
- पी0के0 झा प्रभारी निरीक्षक थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 के0के0 सिंह, उ0नि0 पशुपति नाथ तिवारी थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 छट्ठू चौधरी, उ0नि0 त्रियुगीनरायन तिवारी थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।
- का0 सूरज जायसवाल, का0 राजन कुमार गुप्ता थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी।