बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने लगभग 80 किलोग्राम खरी के साथ 01 चोर को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 09.08.19 को प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ के कुशल नेतृत्व में वादी शिवकुमार पुत्र जगपाल निवासी मो0 पूरे मितई वार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी की सूचना पर वादी शिवकुमार की दुकान में चोरी करते हुए 01 अभियुक्त नसीम पुत्र अकबर निवासी बम्हनान वार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को समय करीब 15.40 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी 01 बोरी में लगभग 80 किलोग्राम खरी बरामद किया गया अभियुक्त के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ में मु.अ.सं. 285/19 धारा 379/411 भादवि0 पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
नसीम पुत्र अकबर निवासी बम्हनान वार्ड थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 09.08.2019 समय करीब 15.40 बजे वादी शिवशंकर की दुकान थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
01 अदद बोरी में लगभग 80 किलोग्राम खरी ।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह मय हमराह टीम थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।