यूपी गौरव अवार्ड 2021से मिला सम्मान इंस्पेक्टर डॉ शालिनी सिंह को



कानपुर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान इंस्पेक्टर डॉ शालिनी सिंह को मिला सम्मान
संतकबीरनगर:– बेहतर पुलिसिंग के चलते अपनी अलग छवि रखने वाली महिला थाने की इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह ने एक बार फिर पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। अपने बेहतर कार्यों के चलते महिला थाने की इंस्पेक्टर डॉक्टर शालनी सिंह को यूपी गौरव अवार्ड 2021 से किया गया सम्मानित । यह अवार्ड कोई और नहीं बल्कि हिंदी फिल्म जगत के मशहूर फिल्म अभिनेता गोविंदा द्वारा दिया है। हाला की ड्यूटी के चलते महिला थाने की इंस्पेक्टर नहीं पहुंच पाई लेकिन उनकी भांजी आयुषी सिंह के हाथों यह सम्मान उन तक पहुंचाया गया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित वीरांगना ग्रुप के तत्वाधान में प्रदेश के उन महिलाओं को सम्मानित किया गया है जिन्होंने समाज के लिए बेहतर कार्य किया है। महिला थाने की इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह ने भी यह पुरस्कार अर्जित करते हुए जिले सहित पुलिस विभाग का एक बार फिर नाम रोशन किया है। पहले भी डॉक्टर शालनी सिंह को गोरखपुर में मशहूर फिल्म अभिनेता गोविंदा के द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। कानपुर मैं आयोजित इस कार्यक्रम में जहां नामचीन हस्तियां मौजूद रही ।वही राज्यमंत्री नीलिमा कटियार,मेयर कानपुर परमिला पाण्डेय,विधायक हेमंत त्रिदेव आदि लोग मौजूद रहे।