इटावा- “वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर ने दिखाई दरियादिली”
दीपेंद्र यादव नाम के छात्र ने कोचिंग से लौटते समय कटे चालान के संबंध में एसएसपी महोदय को अवगत कराते हुए अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी एवं अपने आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए चालान भरने में असमर्थता जाहिर की गई।

जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा छात्र का चालान निरस्त कराया गया।

जिस पर छात्र एवं जनपद वासियों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है।
