संतकबीरनगर
जनपद मुख्यालय पर दिव्यांगजनों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात के बारें में किया गया जागरूक



“राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” वर्ष 2021 के दृष्टिगत जनपद के आमजनमानस को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने हेतु दिव्यांगजनों द्वारा मोती तिराहा, गोलाबाजार मधुकुंज तिराहा, व बरदहिया बाजार होते हुए मेहदावल बाईपास तक यातायात जागरूकता रैली निकाली गई । रैली में आये दिव्यागजनों को प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र द्वारा हरी झंण्ड़ी दिखा कर रवाना किया गया । रैली के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा लोगों को सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने हेतु बताया गया । रैली के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा लोगों को यातायात जागरूकता के पम्पलेट भी वितरित किया गया । इस मौके पर आनन्द कुमार त्रिपाठी ( निदेशक एहसास-डे केयर सेंटर) आरआई संभागीय परिवहन कार्यालय विष्णु कुमार व एच0सी0पी0 नन्द लाल सहित यातायात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।