पीआरवी 1489 ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल –
संतकबीरनगर पीआरवी 1489 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत लाखनपार से इवेन्ट संख्या 01499 से कालर ने जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद से दो व्यक्तियों के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 08 मिनट में पहुंचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट में घायल हुए व्यक्तियों को इलाज हेतु प्रा0 स्वा0 केन्द्र नाथनगर में भर्ती कराया गया थाना घटना के संबन्ध में थानाध्यक्ष महुली को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शांत कराकर मारपीट में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचायी गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ –* आरक्षी रामअशीष चौहान, आ0 शुभम कुमार गुप्ता , हो0 चा0 भीम कुमार ।