संतकबीरनगर।
केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश व प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई के लोग त्रस्त हैं।
उक्त बातें .प्र. कांग्रेस कमेटी(अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश सचिव तथा संतकबीरनगर जनपद के प्रभारी इकबाल अख्तर उर्फ सिकंदर ने मंगलवार को सेमरियावां ब्लाक के गंगैचा तथा छंगुरिया बगुलिया में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहींं।

उन्होंने कहा कि हमें नौनिहालों को शिक्षा देंं ताकि वह क्षेत्र तथा देश का नाम रोशन कर सकें।
इस दौरान उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आज समय है कि हम भविष्य के बारे में सोचें। समाज के अंदर पनपती बुराइयों को दूर कर सभ्य समाज की स्थापना करें।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मोईन अंसारी, मु. परवेज़ अख्तर, महमूद आलम, मु. शादाब, शमीम आलम, आफताब आलम, परवेज़ आलम, मेहताब आलम, बदरे आलम, शोएब सिद्दीकी, मु. जीशान, जलालुद्दीन, मु. शहनवाज़, शाह आलम, जमील अहमद, शिवपूजन, मजीबुल्लाह, शकील अहमद, मोहरत अली, जमाल अहमद, अब्दुल बारिक, अब्दुल वफा, अब्दुल वहाब, मु. शाह आलम, मु. आसिफ, सजन लाल, निसार अहमद, हैदर अली आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।