इटावा
इटावा पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोर गिरोह के 05 सदस्यों को चोरी की 07 मोटरसाइकिल, 01 मास्टर चाबी सहित किया गया गिरफ्तार

थाना फ्रेण्डस कॉलोनी पुलिस द्वारा मोटर साइकिल गिरोह के 05 सदस्यों को चोरी की मोटर साइकिलों की फर्जी तरीके से नम्बर प्लेट बदलकर बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तों को 07 मोटरसाइकिल, मास्टर चाबी सहित गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 04/05.01.2021 की रात्रि को थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी क्रम में पुलिस टीम एनएच-2 पुल के नीचे फर्रूखाबाद रोड पर चैकिंग की जा रही थी तभी पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि दतावली नहर पुल की तरफ से तीन मोटर साइकिल पर सवार कुछ व्यक्ति आ रहे है जिनके पास चोरी की मोटर साइकिलें है । सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के स्थान पर पहुंचकर चैकिंग बैरियर लगाकर सघनता से चैकिंग की जाने लगी तभी दतावली नहर पुल की तरफ से कुछ मोटर साइकिल आती हुई दिखाई दी जिन्हे पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार पुलिस को देखकर मोटर साइकिलों को मोडकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेराबंदी कर पकड लिया गया ।
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्तियों से मोटर साइकिलों के प्रपत्र मांगने पर वह मोटरसाइकिलों के प्रपत्र नही दिखा सके । पुलिस टीम द्वारा ई- चालान एप के माध्यम से मोटर साइकिलों के संबंध में जानकारी की गई तो मोटर साइकिलों के इंजन नम्बर व नम्बर प्लेट भिन्न- भिन्न पाये गये ।
पुलिस टीम द्वारा मोटर साइकिलों के संबंध में अभियुक्तों से कडाई से पूछताछ करने पर उन्होनें बताया कि हम लोग मोटरसाइकिल चोरी का काम करते है । अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोग सुनसान स्थानों से रेकी कर मास्टर चाबी के माध्यम से मोटर साइकिल चोरी करते हैं तथा उन्हे निर्जिन स्थान पर छिपाकर रख देते है तथा उचित ग्राहक एवं दाम मिलने पर उन्हे विक्री कर देते है । पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने अन्य 04 मोटर साइकिलों को पचावली गोरापुरा सडक के किनारे बने खाली गोदाम में छिपाकर रखा हुआ है जिन्हे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया ।
उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस द्वारा थाना पर मु0अ0सं0 09/21 धारा 411,413,414,420,474,34 भादवि व 41/102 सीआरपीसी अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- सुनील सिंह उर्फ कल्लू पुत्र चन्द्रभान निवासी कामेत थाना बढपुरा ।
- अजय कुमार उर्फ छोटू पुत्र सोबरन सिंह निवासी ग्राम भतौरा थाना जसवंतनगर ।
- पंकज पुत्र सूरज सिंह निवासी ग्राम कुमैरा थाना पछायगांव इटावा
- करन सिंह पुत्र मुन्नालाल निवासी कामेत थाना बढपुरा ।
- हिमांशू उर्फ ईशू पुत्र राजेश कुमार निवासी बनकटी बुजुर्ग थाना जसवंतनगर ।
बरामदगी- - 01 मोटरसाइकिल यामाहा
- 01 मोटरसाइकिल होण्डा शाइन
- 01 मोटरसाइकिल डिस्कवर
- 02 मोटरसाइकिल एच एफ डिलक्स
- 02 मोटरसाइकिल पैशन प्रो
- 01 मास्टर चाबी
पुलिस टीम- नवरतन गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेड्स कालोनी, उ0नि0 देवीचरन शाहू, उ0नि0 सौरभ राणा,उ0नि0 अनुज कुमार, का0 नीतू सिंह,का0 योगेश कुमार, का0 राहुल कुमार