संत कबीर नगर :- अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि जनपद के धान खरीद का लक्ष्य 50000 मी0टन है। जिसके सापेक्ष कुल 66425 मी0टन की खरीद 12571कृषकों से की जा चुकी है।जनपद में कुल 71 क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गये हैं आयुक्त खाद्य तथा रसद विभाग उ0प्र0 जवाहर भवन लखनऊ महोदय द्वारा दिनांक 10 दिसम्बर 2020 को धान क्रय की समीक्षा में कृषकों के अवशेष भुगतान तत्काल कराने एवं पंजीकृत समितियों के क्रय केन्द्र बंद कराये जाने के निर्देश दिये गये है। जनपद के कुल पंजीकृत सहकारी समिति के 12 केन्द्र उ0सह0स0लि0 मुस्तफाबाद ककरहवा, उ0सह0स0लि0 बसडीला, उ0सह0स0लि0 अगया, कृ0उ0 एवं वि0सह0स0लि0 निबाहोरिल, उ0सह0स0लि0 पौली, उ0सह0स0लि0 बसवारीगांव, उ0सह0स0लि0 बेलौली, उ0सह0स0लि0 बनकटा, उ0सह0स0लि0 नन्दौर सेखई, उ0सह0स0लि0 दरूआजप्ती, कृ0उ0 एवं वि0सह0स0लि0 फेरूसा, स0ए0फ0प्रो0क0लि0 खरवनियाकला, नु0ज0फा0प्रो0क0लि0 सुकरौली, कृ0ए0फा0प्रो0क0लि0 सड़हरा एवं शि0हा0प्रो0क0लि0 अछती है। समीक्षा में पाया गया कि वर्तमान मंे धान खरीद का लक्ष्य पूर्ण हो चुका है तथा धान की आवक काफी कम है। अतः कृषकों के बकाया भुगतान एवं सी0एम0आर0 के त्वरित सम्प्रदान के दृष्टिगत उपरोक्त 17 केन्द्रो को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। अब जनपद में कुल 54 क्रय केन्द्र सक्रिया रहेंगें।