इटावा


दिनांक 30.12.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा आकाश तोमर द्वारा पुलिस सुधार की दिशा में कार्य करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की फिटनेस ठीक बनाए रखने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में जिम्नेशियम हॉल का उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम एवं क्षेत्राधिकारी नगर एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।