जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गयी राजनारायण की जयन्ती
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
समाजवादी पुरोधा एवं लोकतंत्र सेनानी तथा सामाजिक क्षेत्र में सच्चे समाजवाद के प्रणेता परम श्रद्धेय स्व. लोकबंधु श्री राजनारायण जी की 34 वी पुण्यतिथि जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिला उपाध्यक्ष के.डी. यादव की अध्यक्षता में मनाई गई तथा संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के. डी. यादव ने कहा कि आज एक ऐसे समाजवादी नेता को हम लोग श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जो कि कांग्रेस सरकार को लोहा मनवाने वाले और विभिन्न राजनैतिक आंदोलनों को धार देते हुए समाजवादी आंदोलनों को आगे बढ़ाया। आज समाजवादी पार्टी उनके पद चिन्हों पर चलते हुए दलितों पिछड़ों और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और आगे करती भी रहेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, वरिष्ठ नेता राम दरस यादव, पप्पू छापड़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा, मोहम्मद अहमद, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव रामनिवास यादव, लाल बहादुर यादव, सैयद फिरोज अशरफ, फारुख खान, अबरार आलम, अध्यक्ष व्यापार सभा महेश गुप्ता, असद मेहताब, रमेश चन्द्र यादव, चंद्रभूषण पांडेय, अवधेश यादव, फूलचंद यादव, हनुमान कनौजिया, वीरेंद्र यादव, शकुंतला यादव, राहुल यादव बादल, विमला सिंह, रामु प्रसाद चौधरी, अनिल यादव, श्रीराम यादव, नियाज अहमद, खलील खान, सर्वेश यादव, अशोक यादव, अब्दुल समी, बाल गोविंद चौधरी, लालजी प्रसाद, सुशील यादव, योगेंद्र माझी, रणविजय सिंह, रामभरोसे वारसी, प्रमोद पूर्वांचल, सजनलाल गौतम, जबीउल्लाह खां, अमरनाथ, प्रदीप यादव, मनोज सिंह सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
नोट:– समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सेक्टर प्रभारी कलाम नाई महुली निवासी का इंतकाल हो गया। 2 मिनट की शोक सभा आयोजित की गई।