राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज खलीलाबाद सहित जिला के विभिन्न विद्यालयों हुई कोविड जाँच – डाक्टर मुबारक अली
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज खलीलाबाद सहित जिला के डुमरी हरिहर पुर, मगहर इन्टर कॉलेज में भी कोविड जांच अभियान चला।
राजकीय कन्या इन्टर कॉलेज खलीलाबाद में 216 क्षात्र क्षात्राओं सहित विभागीय लोगों की कोविड जाँच हुई जिसमें 05 करोना पाजटिव मरीज मिलने से विद्यालय प्रशासन को सावधान किया गया एवं क्षात्र क्षात्राओं से सावधानी बरतने की अपील की गयी।

अभियान के तहत डुमरी हरिहर पुर एवं मगहर इन्टर कॉलेज में 215 क्षात्र क्षात्राओं सहित विभागीय लोगों की स्वस्थय विभाग की टीम द्वारा कोविड जाँच की गयी जिसमें कोई करोना मरीज नहीं पाया गया।
जांच टीम में एल टी मनोज श्रीवास्तव, राजिव, सी एच ओ अनुपम एवं दिव्या मौर्या मौजूद रहे।