जिले में प्रति दिन लगातार चल रहा है कोविड जाँच अभियान
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
खलीलाबाद शहर तितवां रैन बसेरा सहित डूडा कार्यालय में जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में 14 लोगों का कोविड सहित विभिन्न प्रकार का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें कोई भी पाजटिव मरीज नहीं मिला।

वहीं सेंटथामस स्कूल सहित मिठाई एवं बेकरी की दुकानों में भी क्षात्र क्षात्राओं सहित विभागीय लोगों के साथ साथ अन्य लोगों की भी कोविड जांच की गयी।
239 लोगों की जाँच में 02 करोना पाजटिव मरीज मिले।

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में चल रहे जांच अभियान में जांच के साथ साथ शोसल डिस्टेन्सिग के पालन के बारे में भी बताया जाता है।
एवं सरकारी गाइड लाइन के अनुसार सामाजिक दूरी मास्क पहनना साबुन से हाथ धुलने के लिए जागरुक किया जाता है।
ताकि लोगों को इस वैश्विक महामारी से बचाया जा साके।

डॉक्टर मुबारक अली के साथ एल टी मनोज श्रीवास्तव, राजिव एवं सी एच ओ अनुपम, दिव्या मौर्या भी जांच अभियान में लगे रहे।