सपाइयों ने मनाया स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री चौधरी चरण सिंह जी का 118 वां जन्मदिवस समारोह “किसान दिवस” के रूप में जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष गौहर अली खान की अध्यक्षता में मनाया गया तथा संचालन जिला महासचिव राजमन यादव ने किया। इस अवसर सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह जी के योगदान पर चर्चा के साथ उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय, जावेद अहमद, आलोक यादव सोनू, पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, सुरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया, मोहम्मद अहमद, श्याम विश्वकर्मा, कौशल चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, वि. अ. खलीलाबाद रमेश चंद्र यादव, वि. अ. मेहदावल वारिस अली अंसारी, महेश गुप्ता, अविनाश कनौजिया, विजय यादव एडवोकेट, शकुंतला यादव, लालजी प्रसाद, राहुल यादव बादल, रामभरोसे वारसी, निसार अहमद, खुदैजा खातून, राजेंद्र यादव, संजय यादव, श्रीराम यादव, अजय यादव, अशोक यादव, सुशील यादव, अवधेश यादव, रविंद्र यादव, हनुमान कनौजिया, संतोष दास, इफ्तेखार अहमद, बालेंदु यादव, इसहाक अंसारी, नईम खान, बाल किशुन निषाद, सोनू चौरसिया, प्रमोद यादव, सर्वेश यादव, योगेंद्र माझी, बालगोविंद चौधरी, ऋतुराज यादव, भोला पहलवान, शशांक गोस्वामी, काजी साहब, कुलदीप तिवारी, प्रिया पाठक आदि नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।