संत कबीर नगर 23 दिसम्बर। कुरेश अहमद सिद्दीकी :- मा0 स्व0 चैधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्म दिवस को जनपद में किसान सम्मान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विकास भवन परिसर में किसान मेला/प्रदर्शनी एवं कृषि विभाग द्वारा रबी उत्पादकता गोष्ठी/किसान गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विभाग सहित जनपद के अन्य विभागों एवं स्वंय सहायता समूहों द्वारा उनके कृषकहित योजनाओं एवं उत्पादों से सम्बंधित स्टाॅल लगा कर किसानों को जानकारी देते हुए प्रचार-प्रसार किया गया।


जनपद के प्रभारी मंत्री एवं मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल जी ने इस अवसर पर आयेजित कार्यक्रम का फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मा0 प्रभारी मंत्री जी को पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर उनका स्वागत किया। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों एवं स्वंय सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टाॅलों का एक-एक कर अवलोकन करते हुए लाभार्थीपरक योजनाओं का जनहित में प्रचार-प्रसार करने तथा स्वंय सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए उन्हें प्रेरित किया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में जनपद के सभी विकास खण्डों से आये कृषकों का स्वागत करते हुए तथा उन्हें अन्नदाता एवं भाग्य विधाता की संज्ञा देते हुए मा0 प्रभारी मंत्री श्री रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि चैधरी चरण सिंह एक संर्घषशील किसान नेता थे वे हमेशा किसानों की हक के लिए संर्घषरत रहे, आज उन्ही की सोच को आगे बढाते हुए हमारे देश के प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में किसानों के चैमुखी विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है, जिससे आज हमारे देश एवं प्रदेश का किसान खुशहाल एवं सर्वसाधन सम्पन्न है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी की कार्यशैली में किसानहित से जुड़े कार्यो की संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संम्भालने के बाद मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पहला कार्य प्रदेश के किसानों का ऋण माफी के रूप में किया गया। मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से किसान सम्मान निधि के माध्यम से प्रत्येक वर्ष रू0 6000, तीन किस्तों में किसानों के खाते में सीधा भेजा जा रहा है। मा0 प्रभारी मंत्री ने अन्नदाता किसानों के हित एवं विकास के लिए सदैव चिन्तन करने वाले देश के मा0 प्रधानमंत्री जी की कृषक नीति की प्रसंशा करते हुए कहा कि किसान भाई आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल एवं कृषि वैज्ञानिकों का सुझाव लेकर खेती, पशुपालन, मत्स्य पालन, औद्यानिक खेती करे, जिससे उनको अधिकतम उत्पादन मिल सकें और उन्हें कृषि विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं अनुदान का लाभ भी मिल सकें। मा0 प्रभारी मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान भी किसानांे ने अपने मनोबल एवं मेहनत के बल पर आनाज उत्पादन में कोई कमी नही आने दिया, इसके लिए उन्होंने किसानों को नमन करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज किसानों को मण्डी एवं सरकारी खरीदारों के पास अपना उत्पाद/अनाज बेचने की कोई मजबूरी नही है। सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे किसानों को उनके उत्पादों का अधिकतम मूल्य मिल सकेगा।
मा0 चैधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किसान गोष्ठी में जनपद के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत खेती एवं अच्छी पैदवार पाने के लिए खाद, बीज, पानी एवं दवाओं की मात्रा एवं उनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। खेती किसानी, पशुपालन, मत्स्य पालन सहित अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों ने बारीकी से क्षेत्र विशेष की जानकारियों से किसानों को अवगत कराया। इस अवसर पर मा0 राज्यमंत्री एवं विधायक धनघटा श्रीराम चैहान, मा0 सांसद प्रवीण कुमार निषाद, मा0 विधायक खलीलाबाद दिग्विजय नारायण जय चैबे, भूतपूर्व सांसद मा0 अष्टभुजा शुल्क, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र, उप निदेशक कृषि लोकेन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, पी0डी0 प्रमोद कुमार यादव, सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं भारी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहें।