सिद्धार्थनगर -ब्यूरो रिपोर्ट
दिनांक 20- 12 -2020 दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में डुमरियागंज तहसील के बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सादिक किसान

ने तीन काले कानून के विरोध में सभा को संबोधित करते हुए कहा की सरकार तीन काले कानून जो पारित किए हैं उसे तत्काल वापस ले और साथ ही साथ सरकार से आग्रह किया है जिस प्रकार सरकार गरीब परिवारों को प्रत्येक माह खाद्यान्न उपलब्ध कराती है उसी तर्ज पर प्रत्येक वर्ष ठंड के मौसम में प्रत्येक गरीब परिवार मजदूर एवं किसानों को कंबल मुहैया कराये । श्री सादिक किसान ने कहा सरकार यह काला कानून लाकर हम किसान भाइयों को नाहक परेशान करने पर तुली है सरकार अविलंब यह काला कानून वापस ले श्री सादिक किसान ने किसान हित की बातों को ध्यान में रखते हुए भाकियू लोक शक्ति सरकार से बार-बार आग्रह कर रही है और जगह-जगह तहसील स्तर जिला स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन भी सौंप्ती चली आ रही है भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति परंतु इस ठंडक में हमारे किसान साथी जैसे डटे हुए हैं ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों की समस्या सरकार जल्द से जल्द निपटा देगी हमारे किसान साथी का हौसला बुलंदियों पर है और आगे भी बुलंदियों पर रहेगा।