

संतकबीरनगर
कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 28 पर सरैया बाईपास के पास एक बस जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 50 T 6111 है, लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही थी, कोहरा अधिक होने के कारण ट्रक से टकरा गई । सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ स्वयं मय पुलिसबल मौके पर पहुंचकर 1 घंटे चले रेस्क्यू आपरेशन का नेतृत्व करते हुए चालक व अन्य लोगो को सुरक्षित बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया गया । जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है ।