बाराबंकी
थाना सफदरगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
दिनांक 06/07.08.2019 को थानाध्यक्ष सफदरगंज विवेक कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्राइमरी स्कूल के पास, ग्राम सूर्य़पुर खपरैला थाना सफदरगंज से समय 01.25 बजे चोरी की योजना बनाते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण 1. सोनू पुत्र लतीफ मास्टर निवासी मोहल्ला कजियाना थाना सतरिख, जनपद बाराबंकी 2. इस्लाम पुत्र सहवान निवासी मोहल्ला कजियाना थाना सतरिख, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद चाभी का गुच्छा, 01 अदद पेचकस, 01 अदद माचिस, 01 अदद अधजली मोमबत्ती, 01 अदद बेल्चा, 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर व 200 रुपये नकद बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 320/19 धारा 401 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 321-322/19 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- सोनू पुत्र लतीफ मास्टर निवासी मोहल्ला कजियाना थाना सतरिख, जनपद बाराबंकी।
- इस्लाम पुत्र सहवान निवासी मोहल्ला कजियाना थाना सतरिख, जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 06/07.08.2019 को समय 01.25 बजे प्राइमरी स्कूल के पास, ग्राम सूर्य़पुर खपरैला थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
- 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
- 01 अदद चाभी का गुच्छा।
- 01 अदद पेचकस।
- 01 अदद माचिस।
- 01 अदद अधजली मोमबत्ती।
- 01 अदद बेल्चा।
- 200 रुपये नकद।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष सफदरगंज विवेक कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अखण्डदेव मिश्रा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 श्री रवीन्द्र सिंह थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 संजय मिश्रा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- का0 बृजेश पाल थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
