बाराबंकी
कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा 04 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा चोरों/लुटेरों/वांछित के विरूद्ध जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में दिनांक 06.08.19 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर धर्मेन्द्र कुमार रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व रात्रि गस्त चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जगनेहटा प्राइमरी स्कूल के पास से 04 अभियुक्तगण 1. सलमान पुत्र मो0 इकवाल निवासी गौशनगर नौवस्ता पुलियाके पास थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ 2. कलीम पुत्र शकील निवासी गौशनगर नौवस्ता पुलिया के पास थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ 3.मो0 आरिफ पुत्र जाफर अली निवासी गौशनगर नौवस्ता पुलिया के पास थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ 4. देवी सहाय पुत्र बाबू राम सोनी निवासी गायत्री नगर थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 03 अदद चांदी के सिक्के, 02 अदद सिलेन्डर, नकद 4200/-रूपये बरामद किया गया है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- सलमान पुत्र मो0 इकवाल निवासी गौशनगर नौवस्ता पुलियाके पास थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ।
- कलीम पुत्र शकील निवासी गौशनगर नौवस्ता पुलिया के पास थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ।
- मो0 आरिफ पुत्र जाफर अली निवासी गौशनगर नौवस्ता पुलिया के पास थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ।
- देवी सहाय पुत्र बाबू राम सोनी निवासी गायत्री नगर थाना मड़िगांव जनपद लखनऊ।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 06.08.2019 को समय 21.50 बजे जगनेहटा प्राइमरी स्कूल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
01- 03 अदद चांदी के सिक्के।
02- 02 अदद सिलेन्डर।
03- नकद 4200/-रूपये।
अनावरित मुकदमें
1- वादी राम किशोर गुप्ता निवासी आवास विकास के घर से सिलेण्डर चोरी के सम्बन्ध में दिनांक-17.05.2019 को थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-451/19 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।
2- वादी का0विजय कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी आवास विकास के घर से हुई चोरी के सम्बन्ध में दिनांक-18.06.2019 को थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-541/19 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था।
3- वादी सैयद रिजवान मुस्तफा निवासी नगराम हाउस दयानन्द नगर के घर से हुई चोरी के सम्बन्ध में दिनांक-27.06.2019 को थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-565/19 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया था।
अभियुक्तगण द्वारा उपरोक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया। घटना से सम्बन्धित चोरी का सामान को खरीदने वाले ज्वैलर्स अभियुक्त देवीसहाय को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम
1. धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 वेद प्रकाश यादव प्रभारी चौकी आ0वि0 थाना को0नगर बाराबंकी ।
- उ0नि0 अवधेश सिंह यादव प्रभारी चौकी बडेल थाना को0नगर बाराबंकी ।
- हे0का0 विनोद कुमार पटेल, हे0का0 रामजीत तिवारी थाना कोतवाली नगर बाराबंकी ।
- का0 अर्जुन सोनकर थाना कोतवाली नगर बाराबंकी ।