सीओ और एस ओ हुए सम्मानित चौकीदारों के खिले चेहरे

बस्ती
भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उन्मूलन परिषद तथा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में कप्तानगंज थाने पर सीओ कलवारी एवं एस ओ कप्तान ग़ज को श्रीराम दरबार की स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा इस कड़ाके की ठंड में रात दिन सेवा करने वाले चौकीदारों को कंबल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया जिससे चौकीदारों के चेहरे खिल उठे तथा सीओ कलवारी ने इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना किया इस कड़ाके की ठंड में हर नागरिक का यह कर्तव्य होता है जरूरतमंदों का मदद करें इस अवसर पर भारतीय भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं उनुमूलन परिषद के चेयरमैन राजेश चौधरी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हमारी संस्था के द्वारा या कार्य किया जा रहा है आज यहां इस सीजन का पहला कार्यक्रम था आगे के दिनों में प्रदेश जिलों के सभी थानों पर यह कार्यक्रम किया जाएगा।


कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संस्थाओं का उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ देश और समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करना है इस मुहिम को हम काफी तेजी से बढ़ा रहे हैं और अनवरत ऐसे कार्यक्रम चलते आ रहे हैं कोर्णाक आल में हमारे संस्था के सदस्यों एवं संस्था द्वारा जो कार्य किए गए वह देश और समाज अच्छी तरह जान रहा है हम अपने देश के गरीब मजदूर और जरूरतमंदों के साथ 24 घंटे उनकी सेवा में खड़े मिलेंगे।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री राजकुमार पाण्डेय सीओ कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह,मो करीम, चांदनी मौर्या,उमा भारती,वंसबहादुर सहित संस्था के पदाधिकारी गंण उपस्थित रहे।