युनानी चिकित्सा पद्वति में भी है सर्जरी का प्राविधान।
डा सैय्यद नौशाद अहमद

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
युनानी पद्वति से भी सर्जरी का हवाला देते हुए डाक्टर सैय्यद नौशाद अहमद ने कहा कि युनानी पद्वति से भी सर्जरी का 3 वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएशन का बा कायदा प्रशिक्षण दिया जाता है।
सर्जरी की डिग्री लेने वाले चिकित्सक को सर्जरी का अधिकार मिला हुआ है।
सरकार के इस नये प्राविधान से चिकित्सा व्यवस्था को जबर्दस्त सुधार मिलेगा।
दूर दराज के खाली पड़े अस्पतालों में डाक्टरों की कमी पूरी होगी।
अलीगढ विश्ववविद्यालय में लंबे समय से सर्जरी से संबंधित यह विभाग चल रहा है।
हां इतना जरूर है कि सुपर स्पेशलिस्ट वाली सर्जरी नहीं की जा सकती है।
हम सभी युनानी और आयुर्वेद के चिकित्सक सरकार का धन्यवाद और शुक्रिया अदा करते हैं और प्रधानमन्त्री से अनुरोध भी करते हैं कि राष्ट्रीय चिकित्सा नीति में आयुर्वेद के साथ साथ युनानी पद्वति को भी इंनटीग्रेटेड चिकित्सा पद्वति के रूप में शामिल किया जाए।